Science most important question 2021 class 10th mp board for final exam
दोस्तों यह पोस्ट क्लास 10th के छात्रों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप सभी का स्वागत है आज की इस पोस्ट में दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं आपको साइंस के बहुत ही ज्यादा important question बताऊंगा इन प्रश्नों के उत्तर आप की बोर्ड परीक्षा में कई बार पूछे जा चुके हैं और इस बार इन प्रश्नों की आने की संभावना बहुत ही ज्यादा है| हम बात कर रहे हैं science most important question के बारे में ।
दोस्तों हमें पता है की क्लास 10th में हर कोई चाहता है उसकी अच्छी परसेंट बने और इसके लिए वह जोर-शोर से मेहनत भी करता है। लेकिन आपको पता है कि किसी भी काम में केवल मेहनत करना ही काफी नहीं होता बल्कि उस मेहनत को एक सही तरीके से और एक सही डायरेक्शन में करना ही लोगों को सफल बनाता है। इसके लिए आपको मॉडल पेपर से तैयारी करनी चाहिए और साथ ही साथ पिछले 5 वर्षों के सभी पेपरों को हल करके देखना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको यह अनुभव हो जाता है कि परीक्षा में किस तरह से question पूछे जाते हैं और उन question को आपको किस तरह से उत्तर देना है यह भी अनुभव आपको हो जाता है। और उसी तरीके से आप अपनी तैयारी कर सकते हैं आप अगर ऐसे तैयारी करेंगे तो आप की बोर्ड परीक्षा में काफी अच्छे नंबर आ जाएंगे। उसी तरह से आज की इस पोस्ट में मैं लाया हूं class 10th science most important questions यह question परीक्षा में कई बार पूछे गए हैं तो आप इन्हें अच्छे से याद कर ले क्योंकि यह question आपकी इस बार की परीक्षा में आने के बहुत ज्यादा चांस है अगर आप इन प्रश्नों को याद कर लेते हैं तो आप बोर्ड परीक्षा में काफी अच्छे नंबर ला सकते हैं और आप इन प्रश्नों को लिखें कर याद जरूर करें और याद करने के बाद एक बार बिना देखें जरूर लिखें।
Most important question class 10th science 2021||कक्षा 10वी विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न 2021 परीक्षा के लिए||
प्रश्न :- ऑक्सी एवं अनाक्सी श्वसन में अंतर लिखिए
उत्तर :-ऑक्सी एवं अनोक्सी श्वसन में अंतर निम्नलिखित है :-
प्रश्न :- भोजन के पाचन में लार की क्या भूमिका है?
उत्तर :- 1. लार से भोजन चिकना एवं लसदार बनता है जिससे यह भोजन नली में आसानी से फिसल सकता है।
2. लार में उपस्थित लाइसोजाइम तथा थायोसायनिक अम्ल जीवाणुओं को नष्ट करके मुख गुहा को जीवाणु संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
3. लार भोजन को नम करती है जो भोजन के बड़े टुकड़ों को छोटे टुकड़ों में तौड़ने तथा चबाने में मदद करती है।
4. लार में उपस्थित एंजाइम एमाइलेज मंडल के जटिल अणुओं को शर्करा में खंडित कर देती है जो मंड की अपेक्षा काफी सरल अणु होते हैं।
प्रश्न :- परागण क्या है? स्व-परागण तथा पर-परागण किसे कहते हैं?
उत्तर :- पुष्पी पौधों में परागकणों को परागकोश से स्त्रीकेसर के वर्तिकाग्र पर स्थानांतरण परागण कहलाता है।
स्व-परागण :- जब एक पुष्प के परागकण उसी पुष्प के वर्तिकाग्र या उसी पौधे के दूसरे पुष्प के वर्तिकाग्र पर स्थानांतरित होते हैं, उसे स्वपरागण कहते हैं।
पर-परागण :- जब एक पुष्प के परागकण उसी जाति के किसी दूसरे पौधे के पुष्प के वर्तिकाग्र तक पहुंचते हैं, तब इसे पर-परागण कहते हैं।
प्रश्न :- मेण्डल के नियमों के महत्व समझाइये।
उत्तर :- मेण्डल के नियमों के निम्नलोखित महत्व है - 1.लक्षणों के संकरण का उपयोग करके उपुक्त लक्षणों वाली संतानों को प्राप्त किया जा सकता है। जैसे - बीज रहित अंगूर व अमरुद।
2.प्रभावी व अप्रभावी लक्षणों का पता लगाया जा सकता है तथा संस्करणों के माध्यम से भावी संतान के गुणों का पता लगाया जा सकता है।
3.मेण्डल के नियमों का उपयोग वंसानुक्रमिक रोगों की खोज एवं उनके निवारण में होता है तथा डी.एन.ए. के माध्यम से पितर पीढ़ी का अध्ययन किया जा सकता है।
प्रश्न :- परागण तथा निषेचन में अंतर लिखिए।
उत्तर :- परागण तथा निषेचन में अंतर निम्नलिखित है -
प्रश्न :- सूर्योदय के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है?
उत्तर :- सूर्य उदय या सूर्यास्त के समय सूर्य क्षितिज पर होता है इस समय सूर्य से आने वाला प्रकाश हमारे नेताओं तक पहुंचने से पहले पृथ्वी के वायुमंडल में वायु की मोटी परतों से गुजरता है। अतः कम तरंगदैर्ध्य वाले रंग यथा नीला,बैगनी आदि का प्रकीर्णन हो जाता है तथा केवल अधिक तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश जैसे लाल रंग ही हमारे नेत्रों तक पहुंचता है अतः सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य रक्ताभ प्रतीत होता है।
प्रश्न :- चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुण लिखिए।
उत्तर :- चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुण निम्नलिखित हैं -
1. यह काल्पनिक चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं चुंबक के उत्तरी द्रव से प्रकट होती हैं तथा दक्षिणी ध्रुव पर विलीन हो जाती हैं।
2. यह चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं किसी भी बिंदु पर एक दूसरे को परस्पर प्रीति छेद नहीं करती हैं।
3. इन रेखाओं के किसी बिंदु पर स्पर्श रेखा की दशा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को दर्शाती है।
class 10th science most important questions

